Skip to content
मैंगो केक रेसिपी | mango cake in hindi | एगलेस मैंगो केक | मैंगो स्पंज केक
Ingredients
- 1 कप आम, चौकोर कटा हुआ
- ¾ कप (180 ग्राम) चीनी
- ½ कप (120 मिली) तेल
- 1 टी स्पून सिरका
- ½ टी स्पून पीला, खाने वाला रंग
- 2 कप (80 ग्राम) मैदा / सादा आटा
- 1 टी स्पून बेकिंग पाउडर
- ¼ टी स्पून बेकिंग सोडा
- ¼ टी स्पून नमक
- ¼ कप (60 मिली) दूध
- नमक या रेत
Steps
- सबसे पहले, एक ब्लेंडर में 1 कप आम और ¾ कप चीनी लें।
- शक्कर को पूरी तरह से घोलते हुए आम का पेस्ट बनाएं।
- आम के पेस्ट को एक बड़ी कटोरी में डालें।
- अब इसमें ½ कप तेल, 1 टीस्पून सिरका और ½ टीस्पून खाने वाला पीला रंग डालें।
- अब एक व्हिस्क की मदद से मिश्रण को अच्छे से मिलाते हुए फेटें।
- एक चलनी रखकर उसमें 2 कप मैदा, 1 टीस्पून बेकिंग पाउडर, ¼ टीस्पून बेकिंग सोडा और ¼ टीस्पून नमक मिलाएं।
- आटे को अच्छे से छान लें और ध्यान रखें कि कोई गाँठ ना हो।
- कट और फोल्ड तरीके से अच्छे से मिलाएं।
- ¼ कप दूध डालकर बैटर के अच्छे से मिल जाने तक मिलाएं।
- प्रेशर कुकर में केक बनाने के लिए 1½ कप नमक डालें और गैसकेट व सीटी हटाकर ढक्कन लगा दें। इसे 5 से 10 मिनट के लिए गरम होने दें। इससे यह प्रीहीट ओवन जैसा हो जाता है।
- केक बैटर को केक मोल्ड में डालें (7 इंच चौड़ा और 4 इंच लम्बा)। मोल्ड पर बटर पेपर लगाएं ताकि केक चिपके ना।
- मोल्ड को दो बार थपथपायें ताकि केक में कोई हवा के बुलबुले ना बचे।
- केक पैन को पहले से गरम कुकर में रखें।
- ढककर मध्यम आंच पर 45 मिनट के लिए पकाएं। इसके अलावा आप प्रीहीट करके 180 डिग्री पर 45 मिनट के लिए बेक भी कर सकते हैं।
- एक टूथपिक डालकर देखें कि केक पूरी तरह से पका है या नहीं।
- केक के ठंडा होने पर उसे साँचें से निकालें।
- अंत में, आप चाहें तो एगलेस मैंगो केक का मज़ा ऊपर से फ्रॉस्टिंग डालकर भी कर सकते हैं।