मदुराई टमाटर की चटनी रेसिपी – Madurai Spicy Tomato Chutney Recipe

Browse more:

Ingredients

  • 2 प्याज
  • 2 टमाटर
  • 1 छोटा चम्मच राइ
  • 2 छोटे चम्मच उरद दाल
  • नमक स्वाद अनुसार
  • 3 छोटे चम्मच तिल का तेल
  • 2 छोटे चम्मच इमली का पेस्ट
  • 1/2 छोटा चम्मच शक्कर

Steps

  1. मदुराई टमाटर की चटनी रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले प्याज टमाटर को काट कर अलग से रख ले.
  2. अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें। इसमें सुखी लाल मिर्च, प्याज, टमाटर डाले और 5 मिनट के लिए पका ले. गैस बंद करें और ठंडा होने दे.
  3. इस मिश्रण को मिक्सर ग्राइंडर में 2 बड़े चम्मच पानी के साथ डाले और पीस ले.
  4. अब एक कढ़ाई में तिल का तेल गरम करें। इसमें राइ डाले और तड़कने दे. अब इसमें उरद दाल, कढ़ी पत्ता डाले और उरद दाल को सुनहरा भूरा होने तक पका ले.
  5. अब इसमें प्याज डाले और उनके नरम होने तक पका ले. अब इसमें बचे हुए टमाटर डाले और उनके नरम होने तक पका ले.
  6. अब इसमें पिसा हुआ टमाटर प्याज मिर्च का मिश्रण, थोड़ा पानी डाले और उबाला आने दे. उबाला आने के बाद गैस बंद करें और परोसे।
  7. मदुराई टमाटर की चटनी रेसिपी कोरवा इडली, कीरई सांबर और फ़िल्टर कॉफ़ी के सुबह के नाश्ते के लिए परोसे।