Skip to content
लेमन राइस रेसिपी – Lemon Rice (Recipe In Hindi)
Ingredients
- 2 कप चावल पके हुए
- 1 छोटा चमच्च राइ
- 1 छोटा चमच्च सफेद उरद दाल (split)
- 1 इंच अदरक कस ले
- 2 हरी मिर्च बारीक काट ले
- 1 छोटा चमच्च हल्दी पाउडर
- निम्बू का रस प्रयोग अनुसार
- नमक स्वाद अनुसार
- 1 बड़ा चमच्च तिल का तेल
- हरा धनिया थोड़ा, बारीक काट ले
Steps
- लेमन राइस बनाने के लिए सबसे पहले चावल को बना के रख दे. आप बचे हुए चावल का भी प्रयोग कर सकते है.
- अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें। इसमें राइ, उरद दाल और मूंगफली डाले। मूंगफली के हल्का भूरा होने तक पकाए।
- अब इसमें कढ़ी पत्ता, अदरक, हरी मीर्च, हल्दी पाउडर डाले और 15 सेकण्ड्स के लिए पकने दे.
- 15 सेकण्ड्स बाद इसमें पके हुए चावल, नमक डाले और मिला ले. आंच को कम करें, कढ़ाई को ढके और 3 से 4 मिनट तक पकने दे.
- उसके बाद इसमें निम्बू का रस डाले और अच्छी तरह से मिला ले. गैस बंद करें और हरे धनिये से गार्निश करें।
- लेमन राइस को आपके पसंद के रायते के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।