Skip to content
लौकी मूंगफली सूप रेसिपी – Lauki Moongphali Soup (Recipe In Hindi)
Ingredients
- 200 ग्राम लौकी
- 1 हरी मिर्च
- 1 अदरक छोटा टुकड़ा
- नमक स्वाद अनुसार
- 1 बड़ा चमच्च राजगिरा का आटा
- 1 छोटा चमच्च ओलिव का तेल
- 4 पुदीना पत्ते
- काली मिर्च पाउडर स्वाद अनुसार
- क्रीम गार्निश के लिए
Steps
- लौकी मूंगफली सूप बनाने के लिए सबसे पहले कूकर मे लौकी के टूकडे, हरीमिर्च, अदरक, मूंगफली के दाने और चुटकीभर नमक, जरूरत अनुसार पानी मिलाकर पकाए। 2 सिटी आने तक या लौकी के नरम आने तक पकाए।
- तडका पेन मे 1 टीस्पून ऑलिव ऑइल ले। राजगीरा आटा धीमी आँच पर भून ले।(ध्यान रखे ज्यादा ना भूने)
- आटा पके हुए लौकी के सूप मे मिलाए। ब्लेंडर की मदद से मिला ले.
- पुदीना पत्ते हाथो से तोड़कर डाले। कालीमिर्च पाउडर डाले। 2 से 3 मिनट तक पकाए ।क्रीम और पुदीना पत्ते से सजाए और गरमा गरम परोसे।
- लौकी मूंगफली सूप को आप अपने खाने के पहले परोसे। आप इस सूप को बीन स्प्राउट और कॉर्न सलाद के साथ सेहतमंद भोजन के लिए भी परोस सकते है.