कुरुकु कालन रेसिपी – Kurukku Kaalan Recipe

Browse more:

Ingredients

  • 2 कच्चा केला छीलकर काट ले
  • 1 छोटा चमच्च हल्दी पाउडर
  • 1 कप दही
  • 1/2 छोटा चमच्च हल्दी पाउडर
  • नमक स्वाद अनुसार
  • 2 हरी मिर्च
  • 1 छोटा चमच्च जीरा
  • 1 कप नारियल कस ले
  • 1 छोटा चमच्च जीरा
  • 1/2 छोटा चमच्च राइ
  • 1/8 छोटा चमच्च मेथी के दाने

Steps

  1. कुरुकु कालन बनाने के लिए सबसे पहले एक प्रेशर कुकर में कच्चा केला, हल्दी पाउडर, कढ़ी पत्ता, नमक, 1/4 कप पानी डाले और 2 सिटी आने तक पका ले. प्रेशर अपने आप निकलने दे.
  2. कुकर को खोले, इसमें दही और लाल मिर्च पाउडर डाले और अच्छी तरह से मिला ले. अलग से रख दे.
  3. अब एक मिक्सर ग्राइंडर में नारियल के साथ हरी मिर्च, जीरा डाले और पेस्ट बना ले.
  4. इस पिसे हुए मसाले को कुकर में डाले, गैस चालू करें और उबलने दे.
  5. जब तक कालन उबाल रहा है, हम इसके लिए तड़का बनाएँगे। एक तड़का पैन में नारियल का तेल गरम करें। इसमें राइ, जीरा, मेथी के दाने, कढ़ी पत्ता और सुखी लाल मिर्च डाले।
  6. 15 से 20 सेकण्ड्स के बाद, गैस बंद कर दे. कालन के उबाला आ जाने के बाद इस तड़के को ग्रेवी में डाले और मिला ले.
  7. गैस बंद करें और गरमा गरम परोसे।
  8. कुरुकु कालन को चावल, बीटरूट थोरन, पचड़ी और पापड़ के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।