Skip to content
कोवक्कै पौड़ी करी रेसिपी – Kovakkai Podi Curry Recipe
Ingredients
- 400 ग्राम टिंडोरा पतला लम्बा काट ले
- 1 छोटा चमच्च राइ
- 1/2 छोटा चमच्च सफ़ेद उरद दाल
- हींग चुटकी भर
- 1 बड़ा चमच्च तेल
- नमक स्वाद अनुसार
- 2 बड़े चमच्च धनिये के बीज
- 1 बड़ा चमच्च सफ़ेद उरद दाल
- 1 बड़ा चमच्च चना दाल
- 1/4 छोटा चमच्च हींग
Steps
- कोवक्कै पौड़ी करी रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई में धनिये के बीज, सफ़ेद उरद दाल, चना दाल, सुखी लाल मिर्च और हींग डाले। 2 से 3 मिनट के लिए पका ले.
- थोड़ा ठंडा होने के बाद इस मिश्रण को मिक्सर में डाले और पीस ले. अलग से रख ले.
- एक कढ़ाई में तेल गरम करें। इसमें राइ, उरद दाल डाले और 10 सेकण्ड्स के लिए पका ले. अब इसमें हींग, सुखी लाल मिर्च और कढ़ी पत्ता डाले।
- 15 सेकण्ड्स के बाद, इसमें टिंडोरा डाले और मिला ले. थोड़ा पानी छिड़के, मिलाए और कढ़ाई को ढक ले. 10 मिनट तक पकने दे.
- टिन्डोरे के नरम हो जाने के बाद इसमें पिसा हुआ दाल का पेस्ट डाले और मिला ले. 10 मिनट के लिए और पकने दे और परोसे।
- कोवक्कै पौड़ी करी को कीरई सांबर, बीटरूट पचड़ी और चावल के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।