Skip to content
Khichdi Roti रेसिपी – खिचड़ी रोटी (Recipe In Hindi)
Ingredients
- 1 कप खिचड़ी पहले से बनी हुई
- 1/4 कप चावल का आटा प्रयोग अनुसार
- तेल प्रयोग अनुसार
- 1/4 कप प्याज बारीक काट ले
- नमक स्वाद अनुसार
Steps
- खिचड़ी रोटी बनाने के लिए सबसे पहले एक बेकिंग पेपर को अपने तवे के साइज का काट ले और उस पर तेल लगा ले.
- अब एक बाउल में खिचड़ी, चावल का आटा, नमक और प्याज डाले। अच्छी तरह से मिला ले.
- अब धीमी आंच पर एक तवा गरम करें। आटे में से छोटा टुकड़ा ले और उस बेकिंग पेपर पर रखे. अपने हाथ से उसे रोटी की तरह फैलाए।
- रोटी बन जाने के बाद इस पेपर को गरम तवा पर रखे. 15 से 20 सेकण्ड्स तक रखे और फिर पेपर निकाल दे.
- चारो तरफ तेल डाले और दोनों तरफ से पकने तक पकाए। पकने के बाद गरमा गरम परोसे।
- खिचड़ी रोटी को गुजराती दालऔर सेव टमाटर की सब्ज़ी के साथ परोसे।