केसर बर्फी रेसिपी | kesar burfi in hindi | केसर बर्फी विथ मिल्क पाउडर

Browse more:

Ingredients

  • ¾ कप दूध
  • ¼ टी स्पून केसर
  • ¼ कप घी
  • 2¼ कप दूध पाउडर
  • ¼ कप काजू पाउडर
  • ½ कप शक्कर
  • चुटकीभर केसरिया फ़ूड कलर, वैकल्पिक/ऑप्शनल

Steps

  1. सबसे पहले ¼ टीस्पून केसर को ¾ कप गर्म दूध में 20 मिनट के लिए भिगोएं।
  2. इस केसर दूध को एक बड़ी कढ़ाई में लें और इसमें ¼ कप घी डालें। अब इसे चलाएं जब तक कि घी पूरी तरह से ना पिघल जाए।
  3. इसके बाद इसमें 2¼ कप दूध पाउडर, ¼ कप काजू पाउडर, ½ कप शक्कर और चुटकीभर केसर डालें।
  4. सब कुछ अच्छे से मिलने तक इसे चलाते रहें।
  5. इसे अच्छे से मसलें ताकि इसमें कोई गाँठ न रह जाये।
  6. आँच को धीमी रखते हुए, इसे लगातार चलाते रहें। 5 मिनट के बाद मिश्रण गाढ़ा हो जाएगा।
  7. और 10 से 15 मिनट के बाद मिश्रण बर्तन से अलग होने लगेगा और एक आकार पकड़ने लगेगा। इसे ज्यादा ना पकाएं, नहीं तो बर्फी सख्त बनेगी।
  8. अब इस मिश्रण को चिकनी की हुई प्लेट में बेकिंग पेपर लगाकर उसमें डाल दें। इसके अलावा आप इससे केसर लड्डू भी बना सकते हैं।
  9. अब इसे सेट होने के लिए रख दें और इसके ऊपर कटे हुए मेवे डालकर हल्का सा दबा दें।
  10. अब इसे 30 मिनट या पूरी तरह से सेट होने तक रख दें।
  11. अब इसे निकाल कर चौकोर टुकडों में काट लें।
  12. अंत में, केसर बर्फी को परोसें या एक सप्ताह तक के लिए एयरटाइट कंटेनर में भर कर फ्रिज में सुरक्षित रख दें।