केरला टमाटर फ्राई रेसिपी – Kerala Tomato Fry (Recipe In Hindi)

Browse more:

Ingredients

  • 4 टमाटर काटे हुए
  • तेल प्रयोग अनुसार
  • 1 बड़ा चमच्च राइ
  • 2 प्याज पतले काटे हुए
  • 2 हरी मिर्च काटे हुए
  • 1/2 बड़ा चमच्च कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
  • 1/2 बड़ा चमच्च हल्दी पाउडर
  • नमक स्वाद अनुसार
  • 2 बड़ा चमच्च हरा धनिया बारीक काटे हुए

Steps

  1. केरला टमाटर फ्राई बनाने के लिए, सबसे पहले एक कढ़ाई में तेल गरम करें। इसमें राइ और सुखी लाल मिर्च डाले.
  2. जब राइ तड़कने लगे, इसमें कढ़ी पत्ता, हरी मिर्च और प्याज डाले। 1 मिनट बाद इसमें अदरक लहसुन का पेस्ट डाले।
  3. प्याज के नरम और भूरे होने तक पकाए। उसके बाद इसमें कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर और हल्दी पाउडर डाले. अच्छी तरह से मिला ले और कटे हुए टमाटर डाले। 5 से 7 मिनट तक पकने दे.
  4. टमाटर के नरम होने के बाद नमक डाले और मिला ले. 1 मिनट तक और पकाए और फिर हरे धनिये से गार्निश करें। दिन के खाने के लिए, केरला टमाटर फ्राई को बीटरूट सांबर और चावल के साथ परोसे।