केरला स्टाइल वेजिटेबल स्टू रेसिपी – Kerala Style Vegetable Stew (Recipe In Hindi)

Browse more:

Ingredients

  • 1 आलू छीलकर लम्बा काट ले
  • 1 गाजर छीलकर लम्बा काट ले
  • 15 हरा बीन्स लम्बा काट ले
  • 1/4 कप हरे मटर
  • 1 प्याज लाल, लम्बा काट ले
  • 1 लहसुन कस ले
  • 1/2 इंच अदरक छीलकर कस ले
  • 1/2 कप नारियल का दूध पतला
  • 3/4 कप नारियल का दूध मोटा
  • नमक स्वाद अनुसार
  • 1/2 इंच दाल चीनी
  • 1 तेज पत्ता
  • 2 लॉन्ग
  • 10 to 12 पूरी काली मिर्च
  • 1 इलाइची

Steps

  1. केरला स्टाइल वेजिटेबल स्टू बनाने के लिए सबसे पहले सब्ज़िओ को धो कर भाप ले. नरम होने तक भापे और अलग से रख दे.
  2. एक कढ़ाई में नारियल का तेल गरम करें। इसमें तड़के में दिए सारे सूखे मसाले और कढ़ी पत्ता डाले।
  3. 10 सेकण्ड्स बाद इसमें अदरक और लहसुन डाले और 20 सेकण्ड्स तक पकने दे.
  4. 20 सेकण्ड्स के बाद इसमें भापी हुई सब्जिआ और पतला नारियल का दूध डाले। ढक ले और 5 मिनट तक पकने दे.
  5. 5 मिनट बाद, गाढ़ा नारियल का दूध डाले, मिलाए और 1 मिनट तक पकने दे. गैस बंद करें और गरमा गरम परोसे।
  6. केरला स्टाइल वेजिटेबल स्टू को अप्पम या डोसे के साथ अपने सुबह के नाश्ते के लिए या दिन के खाने के लिए परोसे.