Skip to content
केरला स्टाइल अप्पम रेसिपी – Kerala Style Appam Recipe
Ingredients
- 2 कप चावल 3 घंटे के लिए भिगो दे
- 1 कप चावल पके हुए
- 1 कप नारियल कस ले
- 1 छोटा चम्मच एक्टिव ड्राई यीस्ट + 1/2 कप गुनगुना पानी
- 2 बड़े चम्मच शक्कर
- नमक स्वाद अनुसार
Steps
- केरला स्टाइल अप्पम रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले चावल को 3 से 4 घंटे के लिए पानी में भिगो दे.
- अब एक बाउल में नमक, शक्कर, एक्टिव ड्राई यीस्ट डाले और मिला ले. 5 मिनट के लिए अलग से रख दे.
- अब एक मिक्सर ग्राइंडर में भिगोये हुए चावल, पके हुए चावल, नारियल, थोड़ा पानी, नमक डाले और पीस कर बैटर बना ले. इसमें यीस्ट का मिश्रण डाले और मिला ले. इस मिश्रण को एक बाउल में निकाले, ढके और 5 से 6 घंटे के लिए फरमेंट होने के लिए अलग से रख ले.
- अब प्रयोग अनुसार पानी डाले और बैटर को अपने हिसाब से पतला कर ले. ध्यान रखें जयदा पतला न करें।
- अब एक अप्पम पैन को गैस पर मध्यम आंच पर रखें। अब इस पैन में अप्पम का बैटर डाले और पैन को हाथ में लेके चारो तरफ घुमा ले ताकि बैटर अच्छी तरह से फेल जाए.
- अप्पम बिच में से मोटा होगा और कोने से पतला। पैन को 2 मिनट के लिए ढक ले जब तक कोने से हल्का सुनहरा भूरा नहीं हो जाता। निकाले और परोसे.
- केरला स्टाइल अप्पम रेसिपी को अपने दिन के खाने के लिएकडला करी या वेजिटेबल स्टूके साथ परोसे।