Skip to content
कीमा भिंडी रेसिपी – Keema Bhindi Recipe
Ingredients
- 500 ग्राम चिकन पीस ले, आप मटन का भी प्रयोग कर सकते है
- 250 ग्राम भिंडी
- 2 प्याज बारीक काट ले
- 2 टमाटर बारीक काट ले
- 1 बड़ा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
- 1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
- 2 छोटे चम्मच तेल + 2 बड़े चम्मच तेल तलने के लिए
- हरा धनिया काट ले, गार्निश के लिए
- 1 छोटा चम्मच कसूरी मेथी
Steps
- कीमा भिंडी रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले सार सामग्री तैयार करके रख ले. भिंडी को धो ले और अच्छी तरह सूखा के अलग से रख ले. भिंडी के कोने काट ले और फिर काट के अलग से रख ले।
- अब एक कढ़ाई में तेल गरम कर ले. इसमें भिंडी डाले और 4 से 5 मिनट के लिए पका ले. अब एक किचन टॉवल पर निकाले और अलग से रख ले.
- अब उसी कढ़ाई में प्याज डाले और नरम होने तक पका ले. प्याज के नरम होने के बाद इसमें अदरक लहसुन का पेस्ट डाले और 2 से 3 मिनट के लिए पका ले.
- अब इसमें टमाटर डाले और टमाटर के नरम होने तक पका ले. टमाटर के नरम होने के बाद इसमें कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, जीरा पाउडर डाले, मिलाए और 1 मिनट के लिए पका ले.
- अब इसमें चिकन डाले और अच्छी तरह से मिला ले. चिकन के पकने तक पका ले.
- अब इसमें पानी डाले और 2 मिनट के लिए पका ले. इसमें भिंडी डाले और मिला ले. 5 मिनट के लिए पका ले.
- गरम मसाला पाउडर डाले, मिलाए और गैस बंद कर ले. कीमा भिंडी रेसिपी को फुल्काऔर बुरानी रायते के साथ रात के खाने के लिए परोसे।