कश्मीरी साग रेसिपी – Kashmiri Saag Recipe

Browse more:

Ingredients

  • 10 कली लहसुन
  • 3 कप पालक
  • 1 बड़ी इलाइची
  • 1 छोटा चम्मच जीरा
  • 1 छोटा चम्मच सौंफ पाउडर
  • 1 बड़ा चम्मच सरसों का तेल
  • हींग चुटकी भर
  • नमक स्वाद अनुसार

Steps

  1. कश्मीरी साग रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले पालक को अच्छी तरह से साफ़ कर ले. काट ले और अलग से रख ले.
  2. अब एक कढ़ाई में सरसों का तेल गरम करें। अब इसमें जीरा, हींग, इलाइची, सुखी लाल मिर्च, लहसुन डाले और लहसुन के भूरा होने तक पका ले.
  3. अब इसमें पालक, नमक डाले और पालक के नरम होने तक पका ले. पालक के नरम होने के बाद इसमें सौंफ पाउडर डाले और मिला ले.
  4. एक बाउल में निकाले और परोसे. अगर आप चाहे तो इसमें कुछ मिनट पहले 1/2 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर, 1 छोटा चम्मच जीरा पाउडर, 1 छोटा चम्मच निम्बू का रस, चुटकी भर शक्कर डाल सकते है.
  5. कश्मीरी साग को पंचमेल दाल, मूली रायता और फुल्के के साथ दिन के खाने के लिए परोसे.