काला देसी चना रेसिपी – Kala Desi Chana (Recipe In Hindi)

Browse more:

Ingredients

  • 1 कप काला चना
  • 1 छोटा चमच्च जीरा
  • 1 इंच अदरक छिलकर कस ले
  • 1 छोटा चमच्च हल्दी पाउडर
  • 2 बड़े चमच्च तेल
  • नमक स्वाद अनुसार
  • 4 टहनी हरा धनिया काट ले (गार्निश के लिए)
  • 4 sprig Coriander (Dhania) Leaves roughly chopped for garnish

Steps

  1. काला देसी चना बनाने के लिए सबसे पहले चने को 6 घंटे के लिए 2 कप पानी में भिगो दे. उसके बाद पानी निकाल ले.
  2. अब इन्हे एक प्रेशर कुकर में 2-1/2 कप पानी के साथ प्रेशर कुकर में डाल दे. 4 सिटी आने तक पकाए, गैस बंद करें और प्रेशर को अपने आप निकलने दे. अलग से रख दे.
  3. अब एक सॉसपैन में तेल गरम करें। इसमें जीरा डाले और 15 सेकण्ड्स तक पकने दे. अब इसमें अदरक डाले और 10 सेकण्ड्स तक पकने दे.
  4. उसके बाद इसमें हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर, नमक और चने डाले। मिला ले.
  5. मिलाए और पकने दे. उबाला आने के बाद, आंच धीमा करें और 20 से 30 मिनट तक पकने दे. पकने के बाद, हरे धनिये से गार्निश करें और परोसे।
  6. काला देसी चना को पूरी और बूंदी रायते के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।