काजू मसाला रेसिपी | kaju masala in hindi | काजू करी रेसिपी

Browse more:

Ingredients

  • 1 टेबल स्पून घी
  • ⅔ कप काजू, पूरी
  • 2 टी स्पून तेल
  • 1 टी स्पून जीरा
  • 1 इंच दालचीनी स्टिक
  • ½ प्याज, बारीक कटा हुआ
  • 1 बे पत्ती / तेज पत्ता
  • ½ टी स्पून हल्दी
  • 1 टी स्पून कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
  • ½ टी स्पून धनिया पाउडर
  • ½ टी स्पून नमक, या स्वाद के लिए
  • 1 कप पानी
  • ¼ कप क्रीम / मलाई
  • ½ टी स्पून गरम मसाला
  • 1 टी स्पून कसूरी मेथी, कुचली हुई
  • 1 टेबल स्पून धनिया पत्ती, बारीक कटी हुई
  • 1 टी स्पून तेल
  • 1 प्याज, बारीक कटा हुआ
  • 3 बड़े टमाटर, बारीक कटा हुआ
  • 1 टी स्पून अदरक-लहसुन का पेस्ट

Steps

  1. सबसे पहले काजू को एक टेबलस्पून घी में सुनहरा भूरा होने तक भूनें।
  2. एक प्लेट में स्थानांतरण करें।
  3. एक टीस्पून तेल गर्म करके टमाटर प्याज का पेस्ट तैयार करें।
  4. 1 प्याज डालें और अच्छी तरह से साट करें।
  5. इसके अलावा, 1 टीस्पून अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर भूनें।
  6. 3 बड़े टमाटर भी डालें। 5-6 काजू डालें और टमाटर के नरम होने तक फ्राई करें।
  7. मिश्रण को पूरी तरह से ठंडा होने दें, और बाद में एक ब्लेंडर में स्थानांतरित करें।
  8. बिना अतिरिक्त पानी डालके, स्मूथ पेस्ट में ब्लेंड करें। एक तरफ रख दीजिए।
  9. उसी कड़ाही में एक टीस्पून तेल गरम करें और उसमें 1 टीस्पून जीरा, 1 इंच दालचीनी स्टिक और 1 बे पत्ती डालें। खुशबूदार होने तक फ्राई करें।
  10. आगे ½ प्याज डालें और अच्छी तरह से भूनें।
  11. तैयार किया टमाटर प्याज के पेस्ट डालें और पेस्ट गाढ़ा होने तक पकाएं।
  12. आंच को कम रखते हुए, ½ टीस्पून हल्दी, 1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर, ½ टीस्पून धनिया पाउडर और ½ टीस्पून नमक डालें।
  13. धीमी आंच पर एक मिनट के लिए भूनें।
  14. अब 1 कप पानी और ¼ कप क्रीम मिलाएं।
  15. क्रीम को अच्छी तरह से मिलाने तक लगातार हिलाएं।
  16. आगे भुने हुए काजू डालें और अच्छी तरह हिलाएँ।
  17. 5 मिनट के लिए या ग्रेवी के थोड़ा गाढ़ा होने तक ढक्कन लगाके पकाएं।
  18. ½ टीस्पून गरम मसाला, 1 टीस्पून कसूरी मेथी और 1 टेबलस्पून धनिया पत्ती डालें।
  19. अंत में, काजू मसाला या काजू कढ़ी को रोटी या चपाती के साथ सर्व करें।