Skip to content
कच्चा केला और भिंडी की सब्ज़ी रेसिपी – Kaccha Kela Aur Bhindi Ki Sabzi Recipe
Ingredients
- 300 ग्राम भिंडी काट ले
- 2 कच्चा केला
- 1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
- 1 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
- 1/2 छोटा चम्मच हींग
- 1 छोटा चम्मच अमचूर पाउडर
- नमक स्वाद अनुसार
- तेल
Steps
- कच्चा केला और भिंडी की सब्ज़ी रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले हम कच्चे केले को बनाएंगे। सबसे पहले कच्चे केले को छीलकर काट ले और अलग से रख ले. अब एक प्रेशर कुकर में कच्चा केला, 1/2 कप पानी, हल्दी पाउडर, नमक डाले और कुकर बंद कर ले. 3 सिटी आने तक पका ले और गैस बंद कर ले.
- कुकर खोले, कच्चे केले को अलग से ठंडा होने के लिए रख दे.
- अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें। इसमें जीरा, हींग डाले और तड़कने दे. जीरा के तड़कने के बाद इसमें भिंडी, नमक डाले और भिंडी के नरम होने तक पका ले. इसमें कम से कम 10 मिनट लगेंगे।
- भिंडी के पक जाने के बाद इसमें कच्चा केला, अमचूर पाउडर, काली मिर्च पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला पाउडर डाले और 4 से 5 मिनट तक पका ले और गैस बंद कर ले.
- 4 से 5 मिनट के बाद गैस बंद करें और इसे एक सर्विंग बाउल में निकाल ले. हरे धनिये से गार्निश करें और परोसे.
- कच्चा केला और भिंडी की सब्ज़ी रेसिपी को दाल पालक, लौकी रायता और फुल्के के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।