Skip to content
हरे प्याज की पूरी रेसिपी – Hare Pyaaz Ki Puri Recipe
Ingredients
- 2 कप गेहूं का आटा
- 1 बड़ा चम्मच तेल
- 1 छोटा चम्मच जीरा
- 1 छोटा चम्मच अजवाइन
- नमक स्वाद अनुसार
- 1/2 कप हरे प्याज के पत्ते बारीक काट ले
- 1/4 कप हरा धनिया बारीक काट ले
- तेल डीप फ्राई के लिए
Steps
- हरे प्याज की पूरी रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले हम पूरी का आटा गुंद लेंगे।
- एक मिक्सिंग बाउल में गेहूं के आटे के साथ तेल, जीरा, अजवाइन, नमक, हरे प्याज के पत्ते, हरा धनिया डाले और मिला ले.
- धीरे धीरे इसमें पानी डाले और अच्छी तरह से आटे को गुंद ले. थोड़ा तेल डाले और फिर से गुंद ले. आटे को ढक ले और अलग से 10 से 15 मिनट के लिए रख दे.
- एक कढ़ाई में तेल गरम करने के लिए रख दे. पूरी के आटे में से थोड़ा हिस्सा ले और उसे गोल गोल बॉल के आकार में बना ले. अब इस बॉल को सूखे आटे से डस्ट करें और 3 इंच डायमीटर की पूरी बेल ले. ज्यादा पतला न करें।
- अब इस पूरी को गरम तेल में डाले और सुनहरा होने तक पका ले. परोसे।
- हरे प्याज की पूरी रेसिपी कोपिंडी छोले और बूंदी रायताके साथ दिन के खाने के लिए परोसे।