हरा धनिया पराठा रेसिपी – Hara Dhania Paratha Recipe

Browse more:

Ingredients

  • 1-1/2 कप गेहूं का आटा
  • 1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  • हरा धनिया थोड़ा, बारीक काट ले
  • 2 हरी मिर्च बारीक काट ले
  • 1 इंच अदरक कस ले
  • नमक स्वाद अनुसार
  • काली मिर्च पाउडर
  • तेल या घी, प्रयोग अनुसार

Steps

  1. हरा धनिया पराठा रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में गेहूं का आटा, जीरा पाउडर, हल्दी पाउडर, हरा धनिया, हरी मिर्च, अदरक, नमक, काली मिर्च डाले अय्यर अच्छी तरह से मिला ले.
  2. अब धीरे धीरे इसमें पानी डाले और आटे के नरम होने तक गुंद ले. इस पर थोड़ा तेल लगाए और ढक कर 10 मिनट के लिए अलग से रख ले.
  3. अब गुंदे हुए आटे में से थोड़ा आटा ले और गोल गोल लोई बना ले. सूखे आटे में डस्ट कर ले और गोल गोल बेल ले.
  4. एक तवा गरम करने के लिए रख दे. अब इसपर पराठा रखें, थोड़ा घी लगाए और सेक ले. पलटे थोड़ा घी और लगाए और दूसरी तरफ से भी अच्छी तरह से सेक ले. परोसे। ऐसे ही बाकी के बचे हुए पराठे भी बना ले.