Skip to content
हल्दी की सब्ज़ी रेसिपी – Haldi Ki Sabzi Recipe
Ingredients
- 200 ग्राम हल्दी रुट, धोकर, छिलके कस ले
- 1/4 कप दही फेट ले
- 1 इंच अदरक कस ले
- 2 हरी मिर्च बारीक काट ले
- हरा धनिया थोड़ा, काट ले गार्निश के लिए
- नमक स्वाद अनुसार
- काली मिर्च पाउडर स्वाद अनुसार
- 1 छोटा चमच्च राइ
Steps
- हल्दी की सब्ज़ी बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई में तेल गरम कर ले. इसमें अदरक, हल्दी और हरी मिर्च डाले। थोड़ा नमक डाले और जल्दी के नरम होने तक पका ले. इसमें 4 से 5 मिनट लगेंगे।
- अब एक बाउल में दही, बेसन, नमक, धनिया पाउडर, काली मिर्च पाउडर और गरम मसाला पाउडर डाले। अच्छी तरह से फेट ले और अलग से रख दे.
- हल्दी के पक जाने के बाद धीरे धीरे इसमें दही का मिश्रण डाले और मिलाटे रहे. सब्ज़ी के गाढ़े होने तक इसे हिलाते रहे. इसमें कम से कम 5 मिनट लगेंगे।
- हल्दी के पक जाने के बाद, गैस बंद करें, इसे एक बाउल में निकाले, हरे धनिये डाले और मिला ले.
- अब तड़के के लिए एक तड़का पैन में घी गरम करें। घी गरम होने के बाद इसमें राइ डाले और तड़कने दे. राय के तड़कने के बाद इसमें कढ़ी पत्ता डाले, मिलाए और गैस बंद कर दे.
- इस तड़के को सब्ज़ी में डाले और मिला ले. परोसे। हल्दी की सब्ज़ी को पंचमेल दाल, फुल्का और मसाला छास के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।