गुजराती खट्टा मग रेसिपी – Gujarati Khatta Mag Recipe

Browse more:

Ingredients

  • 1/2 कप हरी मूंग दाल 4 घंटे के लिए भिगो दे
  • 1/2 कप दही
  • 1/4 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1/4 छोटा चम्मच हींग
  • 1/2 छोटा चम्मच राइ
  • 1/2 छोटा चम्मच जीरा
  • 1 छोटा चम्मच अदरक बारीक काट ले
  • 2 हरी मिर्च पतला कर सीधा काट ले
  • 1 छोटा चम्मच तेल
  • 2 बड़े चम्मच हरा धनिया काट ले
  • नमक स्वाद अनुसार

Steps

  1. गुजराती खट्टा मग रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले हरी मूंग दाल को 2 कप पानी में एक सॉसपैन में डाले और नरम होने तक पका ले. नरम होने के बाद बचा हुआ पानी फेक दे और मूंग को अलग से रख दे.
  2. अब एक बाउल में दही, बेसन, हल्दी पाउडर, हींग, नमक और 1 कप पानी डाले और अच्छी तरह से फेट ले. ध्यान रहे इसमें गाठे न पड़े.
  3. अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें। इसमें राइ, जीरा, कढ़ी पत्ता डाले और जीरा को तड़कने दे.
  4. जीरा के तड़कने के बाद इसमें हरी मिर्च, अदरक डाले और 30 सेकण्ड्स के लिए पका ले. 30 सेकण्ड्स के बाद इसमें दही का मिश्रण और मूंग दाल डाले। मिला ले और उबाला आने दे.
  5. उबाला आने के बाद, आंच धीमी करें और 5 मिनट तक पकने दे. गैस बंद करें और हरे धनिये से गार्निश करें।
  6. गुजराती खट्टा मग रेसिपी को तुरिआ मुठिया ना शाक और फुल्का के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।