Skip to content
दूध वाली गुजराती कढ़ी रेसिपी – Gujarati Kadhi With Milk And Mint Recipe
Ingredients
- 1 कप दही
- 1/4 कप दूध
- 1 बड़ा चम्मच क्रीम
- 1 छोटा चम्मच हरी मिर्च कस ले
- 1 छोटा चम्मच अदरक कस ले
- 2 छोटे चम्मच शक्कर
- 2 छोटे चम्मच घी
- 1/2 छोटा चम्मच मेथी के दाने
- 1 छोटा चम्मच जीरा
- 2 लॉन्ग
- 1 इंच दालचीनी
- 1 टहनी पुदीना
- हींग चुटकी भर
Steps
- दूध वाली गुजराती कढ़ी रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में दही, क्रीम और बेसन को अच्छी तरह से मिला ले. ध्यान रहे गाठे न रहे.
- अब इसमें थोड़ा पानी डाले और फिर से अच्छी तरह से मिला ले. इस मिश्रण को एक सॉसपैन में डाले और गैस चालू कर दे.
- अब इसमें शक्कर, नमक, अदरक, हरी मिर्च डाले और उबाला आने दे. मिलाते रहे.
- अब एक दूसरी कढ़ाई में घी गरम करें। अब इसमें जीरा, सुखी लाल मिर्च, दालचीनी, लॉन्ग, हींग, कढ़ी पत्ता डाले और जीरा के तड़कने तक पका ले.
- तड़के को कढ़ी में डाले और 3 मिनट तक उबलने दे. अब इसमें पुदीना, दूध डाले, मिलाए और 8 से 10 मिनट के लिए पकने दे. गैस बंद करें और हरे धनिये से गार्निश करें। परोसे.
- दूध वाली गुजराती कढ़ी रेसिपी को आलू शिमला मिर्च की सब्ज़ी, फुल्का और पापड़ के साथ दिन के खाने के लिए परोसे.