Skip to content
हरे सेब का रसम रेसिपी – Green Apple Rasam (Recipe In Hindi)
Ingredients
- 1 हरा सेब काट ले
- 3/4 कप अरहर दाल पकी हुई
- 1 टमाटर काट ले
- 1/2 छोटा चमच्च हींग
- 1/2 छोटा चमच्च हल्दी पाउडर
- 1/2 बड़ा चमच्च रसम पाउडर
- 4 टहनी हरा धनिया बारीक काट ले
- घी प्रयोग अनुसार
- 1/2 छोटा चमच्च राइ
- 1/2 छोटा चमच्च जीरा
- 2 लॉन्ग लहसुन बारीक काट ले
Steps
- हरे सेब के रसम को बनाने के लिए सबसे पहले दाल को पानी के साथ प्रेशर कुकर में डाले। 2 सिटी आने तक पकाए। पकने के बाद गैस बंद करें और प्रेशर निकलने दे. अलग से रख दे.
- अब हरे सेब और टमाटर को मिक्सर ग्राइंडर में डाले और पीस ले.
- अब एक कढ़ाई में टमाटर सेब का रस, हींग, कढ़ी पत्ता, हल्दी पाउडर और नमक डाले। मिला ले और उबला आने दे.
- उबला आने के बाद, इसमें रसम पाउडर डाले और उबला आने दे.
- अब हम रसम के लिए तड़का बनाएँगे। एक तड़के पेन में घी करम करें। तड़के के लिए दी गई सामग्री डाले और 10 सेकण्ड्स तक पकने दे. यह तड़का रसम पर डाले और हरे धनिये से गार्निश करें।
- हरे सेब के रसम को बीटरूट थोरन और चावल के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।