Skip to content
गोअन पोई रेसिपी – Goan Poee Recipe
Ingredients
- 1 कप मैदा (ऑल पर्पस आटा)
- 1 कप गेहूं का आटा
- 1/4 कप गेहूं ब्रान
- 1-1/4 छोटा चम्मच एक्टिव ड्राई यीस्ट
- 1/4 छोटा चम्मच शक्कर
- 1/2 छोटा चम्मच नमक
Steps
- गोअन पोई रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में मैदा, गेहूं का आटा, एक्टिव ड्राई यीस्ट, शक्कर, नमक डाले और अच्छी तरह से मिला ले.
- अब धीरे धीरे पानी डाले और आटे को गुंद ले. ऊपर से थोड़ा तेल लगाए और 2 घंटे के लिए अलग से दोगुना होने के लिए रख ले.
- अब आटे को अच्छी तरह से फिर से एक बार गुंद ले. आटे को 12 हिस्सों में बात ले.
- आटे को गेहूं ब्रान में छिड़के और एक बेकिंग शीट में रख दे. 1 घंटे के लिए फिर से अलग रख दे.
- अब इन्हे अपने हाथ से थोड़ा फ्लैट कर ले. बेकिंग शीट पर रखें और ओवन को पहले से 220 डिग्री सेल्सियस पर 10 मिनट के लिए गरम कर ले.
- पोई को ओवन में डाले और 6 से 8 मिनट के लिए पका ले. ज्यादा देर न रखें क्यूंकि पोई कड़क हो जाती है। परोसे।
- गोअन पोई रेसिपी को गोअन स्टाइल मशरुम शगोटी या आलू विंदालू के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।