Skip to content
गोअन मूलयाचो रोस रेसिपी – Goan Moolyacho Ross
Ingredients
- 2 मूली छिल ले
- 1/2 कप अरहर दाल
- 1/2 प्याज बारीक काट ले
- 6 बड़े चमच्च नारियल कस ले
- 1 हरी मिर्च सीधा काट ले
- 1 छोटा चमच्च धनिया के बीज
- इमली निम्बू जितनी
- 1/2 छोटा चमच्च गुड़ कस ले
- नमक स्वाद अनुसार
Steps
- गोअन मूलयाचो रोस बनाने के लिए सबसे पहले मूली को छील ले और 1-1/2 इंच लम्बा काट ले.
- एक प्रेशर कुकर में दाल, मूली, प्याज, 1 कप पानी डाले, मिलाए और कुकर बंद कर ले. 4 सिटी आने तक पका ले.
- मिक्सर ग्राइंडर जार में नारियल, सुखी लाल मिर्च, धनिये के बीज, इमली, हल्दी पाउडर और 1/2 कप पानी डाले और ग्रेवी बनाने के लिए पीस ले.
- कुकर को खोले और इस ग्रेवी को कुकर में डाल ले। इसमें गुड़ डाले, मिलाए और धीमी आंच पर 10 मिनट के लिए पकने दे. नमक डाले और मिला ले.
- 1 मिनट बाद गैस बंद करें और गरमा गरम परोसे।
- गोअन मूलयाचो रोस को चावल और कोकम कढ़ी के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।