गवारफली की सुखी सब्ज़ी रेसिपी – Gavarfali Ki Sukhi Sabzi (Recipe In Hindi)

Browse more:

Ingredients

  • 1 प्याज बारीक काट ले
  • 1-1/2 कप गवार फली छोटा काट ले
  • 1/2 छोटा चमच्च जीरा
  • 1/2 छोटा चमच्च लहसुन कस ले
  • तेल प्रयोग अनुसार
  • 1/2 छोटा चमच्च हल्दी पाउडर
  • नमक प्रयोग अनुसार

Steps

  1. गवारफली की सुखी सब्ज़ी को बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई में तेल गरम कर ले. इसमें जीरा डाले और 10 सेकण्ड्स तक पकने दे.
  2. अब इसमें लहसुन डाले और 1 मिनट तक पकाए। 1 मिनट बाद इसमें प्याज डाले और प्याज के नरम होने तक पकाए। अब इसमें गवारफली और 1/2 कप पानी डाले।
  3. आधा पकने के बाद इसमें धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर और नमक डाले। मिलाए और तब तक पकाए जब तक गवारफली अच्छी तरह से पक न जाए.
  4. गवारफली की सुखी सब्ज़ी को राबोडी की सब्ज़ी और फुल्के के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।