गवार की सब्ज़ी रेसिपी – Gavar Ki Sabji (Recipe In Hindi)

Browse more:

Ingredients

  • 2 कप गवार फली साफ़ करके काट ले
  • 1 प्याज काट ले
  • 2 टमाटर काट ले
  • 3 कली लहसुन पीस ले
  • 1/2 छोटा चमच्च अदरक कस ले
  • 1 बड़ा चमच्च तेल
  • 1 छोटा चमच्च राइ
  • 1 छोटा चमच्च जीरा
  • 1/2 छोटा चमच्च हल्दी पाउडर
  • 1/2 छोटा चमच्च हींग
  • नमक स्वाद अनुसार
  • हरा धनिया प्रयोग अनुसार, काट ले

Steps

  1. गवार की सब्ज़ी बनाने के लिए सबसे पहले कुकर में तेल गरम कर ले. इसमें राइ डाले और 10 सेकण्ड्स बाद जीरा डाले.
  2. जीरा डालने के बाद इसमें हींग, हल्दी पाउडर, लहसुन, प्याज, लाल मिर्च पाउडर, अदरक, धनिया पाउडर डाले और मिला ले. 15 सेकण्ड्स के लिए पकाए और फिर टमाटर और गवार डाले और मिला ले.
  3. अब इसमें नमक डाले और 1/4 कप पानी डाले। 1 सिटी आने तक पकाए और फिर 5 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दे. पकने के बाद हरे धनिये से गर्निश करें।
  4. गवार की सब्ज़ी को लहसुनि दाल और फुल्के के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।