Skip to content
लहसुन की खीर रेसिपी – Garlic Kheer (Recipe In Hindi)
Ingredients
- 1/4 कप लहसुन लंबी कटी हुई
- 1/2 कप शक्कर
- 750 मिलीलीटर दूध
- 3 छोटा चमच्च सिरका (विनेगर)
- 1 बड़ा चमच्च गुलाब का पानी
Steps
- लहसुन की खीर बनाने के लिए, सबसे पहले पेन मे 1 कप पानी, लहसुन और 1 छोटी चम्मच विनेगर डालकर मीडियम आँच पर गैस पर उबाल ने रखे।
- दूसरी पेन मे धीमी आँच पर दूध उबाल ने रखे ।
- 4 मिनट बाद लहसुन को छन्नी मे छान ले और फिर एक बार 1 कप पानी और 1 छोटी चम्मच विनेगर डालकर उबाल ने रखे ।
- दूध को हिलाते रहे। और 4 मिनट बाद लहसुन को छन्नी मे छान कर फिर 1 कप पानी और 1 छोटी चम्मच विनेगर डालकर उबाल ने रखे ऐसा करने से लहसुन की खुशबू और स्वाद कम हो जायेगा।
- अब दूध मे चीनी मिलाए । मिक्सर करे । लहसुन मिलाए और 10 से 15 मिनट तक, खीर गाढी होने तक मीडियम आँच पर पकाए । खीर को हिलाते रहे।
- खीर गाढी हो जाए तब गेस ओफ कर इलायची पाउडर और गुलाब जल डालकर मिलाए । थोडी देर बाद गुलाब की पंखूडी से सजाकर खीर परोसे । लहसुन की खीर को आपमें रोज के खाने के बाद मीठे में परोसे।
- सुझाव:
- आप यह खीर बिना चीनी के भी बना सकते है इस के लिए आप 1/2 कप खजूर को दूध के साथ पीस ले फिर उबाल ने रखे ।
- आप अपनी पसंद अनुसार सूखे मेवे और दूध का मावा डालकर भी यह खीर बना सकते है।