लहसुनि छोले और पालक करी रेसिपी – Garlic Chickpeas And Spinach Curry (Recipe In Hindi)

Browse more:

Ingredients

  • 1 कप काबुली चना या छोला
  • 1 कप पालक
  • 1 प्याज पतला काट ले
  • 2 टमाटर पतला काट ले
  • 12 कली लहसुन
  • 1 बड़ा चमच्च ओलिव का तेल
  • 1 छोटा चमच्च पैपरिका पाउडर
  • 1/2 छोटा चमच्च हल्दी पाउडर
  • नमक स्वाद अनुसार

Steps

  1. लहसुनि छोले और पालक करी बनाने के लिए सबसे पहले छोले को धो कर 8 घंटे के लिए भिगो दे.
  2. पानी निकाल ले और छोले को प्रेशर कुकर में डाल दे. इसमें 4 कप पानी, हल्दी पाउडर, नमक डाले और 1 सिटी आने तक पका ले. आंच धीमा करें और 15 मिनट तक पकने दे. अब कुकर बंद करें और प्रेशर निकलने दे.
  3. पालक को धो ले और 2 या 3 टुकड़े कर ले.
  4. अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें। इसमें प्याज डाले और प्याज के नरम होने तक पकाए. अब इसमें टमाटर, पालक डाले और उनके नरम होने तक पकाए।
  5. अब इसमें छोले और पानी डाले और 2 मिनट तक पकने दे. अब इसमें गरम मसाला डाले और मिला ले. ढके और 10 मिनट तक ढाका ही रहने दे. गरमा गरम परोसे.
  6. लहसुनि छोले और पालक करी को आप बूंदी रायताऔर पूरी के साथ दिन के खाने के लिए परोसे.