गाजर का हलवा रेसिपी – Gajar Ka Halwa (Recipe In Hindi)

Browse more:

Ingredients

  • 500 ग्राम गाजर कस ले
  • 1/2 कप घी या मक्खन
  • 3 कप दूध
  • 3/4 कप शक्कर
  • 1 छोटा चमच्च इलाईची पाउडर
  • 10 बादाम कस के काट ले

Steps

  1. गाजर का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले साड़ी सामग्री तैयार कर ले और अलग से रख दे.
  2. अब एक कढ़ाई में घी गरम करें। इसमें कसी हुई गाजर डाले और नरम होने तक पकाए।
  3. नरम होने के बाद, इसमें दूध डाले और मध्यम आंच पर कर ले. इस मिश्रण को उबलने दे. दूध के ईवापोरेट होने तक पकने दे.
  4. इसके बाद इसमें शक्कर, इलाईची और बादाम डाले। हलवे को मिलाते रहे जब तक शक्कर अच्छी तरह से घुल न जाए.
  5. हो जाने के बाद, गैस बंद करें और गरमा गरम परोसे। गाजर हलवे को अपने खाने के बाद मीठे के लिए परोसे।