Skip to content
पोहा चिवड़ा रेसिपी – Fried Poha Chivda Recipe
Ingredients
- 2 कप पोहा
- 1/2 कप रोस्टेड चना दाल
- 1/2 कप बूंदी
- सूखा नारियल छोटे छोटे टुकड़े कर ले
- नमक स्वाद अनुसार
Steps
- पोहा चिवड़ा रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले कढ़ाई में तेल गरम कर ले. तेल गरम होने के बाद इसमें पोहा डाले और तल ले. इसे किचन पपएर पर निकाले ताकि वो अधिक तेल सोख ले.
- अब उसी कढ़ाई में मूंगफली डाले और तल ले. तलने के बाद इसे पोहे में डाले और मिला ले. उसी तेल में चना दाल डाले, तल ले और पोहे में मिला ले.
- अब उसी तेल में कढ़ी पत्ता डाले, कुरकुरा होने तक तले और पोहे में मिला ले. अब इसमें लाल मिर्च पाउडर, नमक डाले और अच्छी तरह से मिला ले.
- मिलाने के बाद ठंडा होने के लिए रख दे. परोसे या एयर टाइट कंटेनर में स्टोर करें। परोसे।
- पोहा चिवड़ा रेसिपी को शाम के नाश्ते के लिएमसाला चाय या फ़िल्टर कॉफ़ी के साथ परोसे।