Skip to content
एल्लु सादम रेसिपी – Ellu Sadam (Recipe In Hindi)
Ingredients
- 1-1/2 कप चावल पके हुए
- नमक स्वाद अनुसार
- 3 छोटा चमच्च तेल प्रयोग अनुसार
- 1/4 कप तिल (सफ़ेद)
- 1/4 कप नारियल कस ले
- 1 कप सफेद उरद दाल (split)
- 1/2 बड़े चमच्च राइ
- 4 बड़े चमच्च काजू
- 3/4 बड़े चमच्च हींग
Steps
- एल्लु सादम बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई में तिल डाले और उसे सेक ले. हल्का भूरे होने तक पकाए। उसी कढ़ाई में नारियल डाले, सेके और अलग से रख दे.
- उसी कढ़ाई में एक चमच्च तेल गरम करें और सुखी लाल मिर्च डाले। गैस बंद करें कर ठंडा होने दे.
- अब एक मिक्सर ग्राइंडर में नारियल, तिल और सुखी लाल मिर्च डाले और पीस ले.
- अब इस मिश्रण को पके हुए चावल में नमक के साथ डाले और मिला ले.
- इसके बाद एक तड़का पैन में तेल गरम करें। थोड़ा गरम होने के बाद इसमें कढ़ी पत्ता, उरद दाल, काजू, सुखी लाल मिर्च और हींग डाले।
- 15 सेकण्ड्स बाद इस तड़के को चावल में डाले, मिलाए और गरमा गरम परोसे। एल्लु सादम को टमाटर और प्याज के रायते और ईलइ वडम के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।