नवरतन कोरमा (सूखा) रेसिपी – Dry Navratan Korma (Recipe In Hindi)

Browse more:

Ingredients

  • 1 गोभी छोटा काट ले
  • 2 गाजर बारीक काटे
  • 5 हरी सेम काटी हुई
  • 1/2 कप हरी मिर्च
  • 1 शिमला मिर्च (हरी) काटी हुई
  • 2 आलू काटी हुई
  • 2 प्याज काटी हुई
  • 1 इंच अदरक काटी हुई
  • 4 कली लहसुन काटी हुई
  • 2 हरी मिर्च काटी हुई
  • 2 टमाटर प्यूरी
  • नमक स्वाद अनुसार
  • तेल प्रयोग अनुसार
  • 2 तेज पत्ता
  • 1 दालचीनी
  • 2 इलाईची
  • 1 छोटा चमच्च अजवाइन
  • 100 ग्राम्स पनीर छोटे टुकड़े
  • 1 कप मक्खन
  • 1/2 कप काजू पेस्ट बना ले
  • 1/2 कप पाइनएप्पल छोटा काट ले
  • 1/2 कप अनारदाना
  • 2 बड़ा चमच्च किशमिश
  • काजू थोड़े
  • हरा धनिया गार्निश करने के लिए
  • Coriander (Dhania) Leaves few for garnishing

Steps

  1. नवरतन कोरमा (सूखा) बनाने के लिए सबसे पहले, सारी सामग्री तैयार कर ले. अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें और उसमे पनीर के टुकड़े डाल ले. इसे अच्छी तरह से तल और एक टिशू पर अधिक तेल सोकने के लिए निकाल ले.
  2. थोड़ा और तेल डाले और सारे खड़े मसाले डाल दे. 10 सेकंड बाद इसमें प्याज डाले और उसे नरम होने तक पकाए।
  3. प्याज के नरम होने के बाद, इसमें अदरक लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च डाले। इसको 2 से 3 मिनट तक पकाए।
  4. अब इसमें टमाटर की प्यूरी डाले और 3 से 5 मिनट तक के लिए पकाए। अब इसमें कटी हुई सब्ज़िया डाले.
  5. अच्छी तरह से मिला ले और फिर धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला डाले और 5 मिनट के लिए पकने दे.
  6. 5 मिनट के बाद काजू का पेस्ट और मक्खन डाले और सबको मिला ले. इसके बाद 1/2 कप पानी डाले और कढ़ाई को ढक ले. इससे 7 से 8 मिनट तक पकने दे.
  7. जब सब्ज़िया नरम हो जाए, इसमें किशमिश और काजू डाले। 1 मिनट के बाद इसमें पाइनएप्पल और अनार डाले। गैस को बंद कर दे, पन्नेर के टुकड़े डाले और हरे गार्निश करे.
  8. नवरतन कोरमा (सूखा) को फुल्का, पंचमेल दाल और बूंदी रायता के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।