राजमा सागवाला रेसिपी – Dry Kidney Beans And Spinach Stir Fry (Recipe In Hindi)

Browse more:

Ingredients

  • 1 कप राजमा उबाल ले
  • 2 कप्स पालक काट ले
  • तेल प्रयोग अनुसार
  • 1 छोटा चमच्च जीरा
  • 1 प्याज बारीक काट ले
  • 5 कली लहसुन बारीक काट ले
  • 1 हरी मिर्च बारीक काट ले
  • 1/4 छोटा चमच्च हल्दी पाउडर
  • हींग चुटकी भर
  • नमक स्वाद अनुसार

Steps

  1. राजमा सागवाला बनाने के लिए सबसे पहले राजमा को पूरी रत भिगो ले. भिगोने के बाद उसे प्रेशर कुकर में 2 सिटी आने तक पका ले. अलग से रख दे.
  2. अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें। इसमें जीरा, हींग डाले और 10 सेकण्ड्स तक पकने दे.
  3. अब इसमें कटा हुआ लहसुन डाले और 20 सेकण्ड्स तक पकाए। 20 सेकण्ड्स के बाद प्याज, हरी मिर्च डाले और प्याज के नरम होने तक पकाए।
  4. प्याज के नरम होने के बाद कटा हुआ पालक, पका हुआ राजमा डाले और मिलाए। अब इसमें हल्दी पाउडर, गरम मसाला पाउडर, नमक डाले और मिला ले.
  5. 10 मिनट तक पकाए और बिच बिच में हिलाते रहे. उसके बाद गैस बंद करें और गरमा गरम परोसे।
  6. राजमा सगवाला को गुजराती दाल, कचुम्बर सलाद और फुल्के के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।