Skip to content
सरागवो नु शाक रेसिपी – Drumstick Masala Sabzi
Ingredients
- 4 ड्रमस्टिक 2 इंच के साइज में काट ले
- 1 इंच अदरक कस ले
- 2 तेज पत्ता तोड़ ले
- 1 इंच दाल चीनी
- 3 टमाटर बारीक काट ले
- 1 छोटा चमच्च हल्दी पाउडर
- 1/4 छोटा चमच्च हींग
- नमक स्वाद अनुसार
- 3 टहनी हरा धनिया बारीक काट ले
- 1 छोटा चमच्च तेल
Steps
- सरागवो नु शाक बनाने के लिए सबसे पहले, ड्रमस्टिक को प्रेशर कुकर में 1/4 कप पानी के साथ डाले। 2 सिटी आने तक पका ले. गैस बंद करें और प्रेशर निकाल ले.
- कुकर को खोले, ड्रमस्टिक निकाले और अलग से रख ले।
- मसाला बनाने के लिए कढ़ाई में तेल गरम करें। इसमें कलोंजी, अदरक डाले और 20 सेकण्ड्स के लिए पका ले.
- 20 सेकण्ड्स के बाद, इसमें टमाटर, तेज पत्ता, दालचीनी और कढ़ी पत्ता डाले। टमाटर के नरम होने तक पकाए।
- टमाटर के नरम होने के बाद इसमें हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, हींग, लाल मिर्च पाउडर, नमक और पके हुए ड्रमस्टिक डाले।
- सबको अच्छी तरह से मिला ले. गैस कम करें, कढ़ाई को ढ़के और 5 मिनट के लिए पका ले. नमक और मसाले चेक करें।
- 5 मिनट के बाद गैस बंद करें और गरमा गरम परोसे।
- सरागवो नु शाक को गुजराती कढ़ी और मेथी थेपला के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।