डिमर मलाई करी रेसिपी – Dimer Malai Curry Recipe

Browse more:

Ingredients

  • 4 अंडे उबाल ले
  • 3 प्याज पेस्ट
  • 1 बड़ा चमच्च लहसुन पेस्ट
  • 1 बड़ा चमच्च अदरक पेस्ट
  • 2 टमाटर प्यूरी बना ले
  • 1 कप नारियल का दूध
  • 4 हरी मिर्च कस ले
  • 1/2 छोटा चमच्च हल्दी पाउडर
  • 1 तेज पत्ता
  • 1 इंच दाल चीनी
  • 4 लॉन्ग
  • 4 पूरी काली मिर्च
  • 1 बड़ी इलाइची
  • 2 इलाईची
  • नमक स्वाद अनुसार
  • तेल प्रयोग अनुसार
  • 1 छोटा चमच्च कसूरी मेथी
  • 1 बड़ा चमच्च हरा धनिया बारीक काट ले

Steps

  1. डिमर मलाई करी रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले अंडो को उबाल ले. छिलका निकाले ले, हल्दी पाउडर लगाए और अलग से रख दे.
  2. एक कढ़ाई में प्रयोग अनुसार तेल गरम करें। इसमें अंडे डाले और सुनहरा होने तक पका ले. सुनहरा हो जाने के बाद निकाले और अलग से रख दे.
  3. एक कढ़ाई में थोड़ा तेल गरम करें। इसमें तेज पत्ता, दालचीनी, लॉन्ग, पूरी काली मिर्च, बड़ी इलाईची, इलाईची डाले और 20 से 30 सेकण्ड्स के लिए पका ले.
  4. अब इसमें प्याज, अदरक, लहसुन का पेस्ट डाले और 3 से 4 मिनट के लिए पका ले. 3 से 4 मिनट के बाद इसमें कसी हुई हरी मिर्च, टमाटर की प्यूरी डाले और 4 से 5 मिनट के लिए पका ले.
  5. 4 से 5 मिनट के बाद इसमें लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर डाले और सबको अच्छी तरह से मिला ले. 3 से 4 मिनट के लिए पकने दे.
  6. 1/2 कप पानी, नमक डाले और मिला ले. 5 मिनट के लिए पकने दे. 5 मिनट के बाद इसमें नारियल का दूध डाले, मिलाए और गैस बंद कर ले.
  7. अब इसमें अंडे, कसूरी मेथी, हरा धनिया डाले और मिला ले. डिमर मलाई करी को अपने रात के खाने के लिएतवा पराठा औरपुदीना प्याज कचुम्बर सलाद के साथ परोसे।