Skip to content
दाल बंजारा रेसिपी – Dal Banjara Recipe
Ingredients
- 3/4 कप काली उरद दाल (स्प्लिट)
- 1/4 कप चना दाल
- 1 inch अदरक कस ले
- 1 हरी मिर्च पतला और सीधा काट ले
- 1 टमाटर बारीक काट ले
- 1 तेज पत्ता
- 1 इंच दाल चीनी
- 1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
- 5 टहनी हरा धनिया काट ले
- 1 छोटा चम्मच घी
- 1 छोटा चम्मच जीरा
Steps
- दाल बंजारा रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले एक प्रेशर कुकर में काली उरद दाल, चना दाल, अदरक, हरी मिर्च, टमाटर, तेज पत्ता, दालचीनी, हल्दी पाउडर, गरम मसाला पाउडर डाले।
- इसमें 2-1/2 कप पानी डाले और कुकर बंद कर ले. 2 से 3 सिटी आने तक पका ले और फिर 10 मिनट के लिए धीमी आंच पर पका ले. गैस बंद कर ले.
- प्रेशर निकलने के बाद, कुकर खोले और आपकी दाल तैयार है. सर्विंग बाउल में निकाल ले.
- अब तड़के के लिए एक तड़का पैन में घी गरम करें। इसमें जीरा, सुखी लाल मिर्च डाले और जीरा के तड़कने तक पका ले. इस तड़के को दाल में डाले और मिला ले. हरा धनिया डाले और मिला ले.
- दाल बंजारा रेसिपी को लौकी रायता, भिंडी मसालाऔर फुल्के के साथ दिन के खाने के लिए परोसे.