Skip to content
क्रिस्पी चिकन पकोड़ा रेसिपी – Crispy Chicken Pakoda Recipe in Hindi
Ingredients
- 300 ग्राम चिकन बोनलेस
- 1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
- 1/2 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
- 2 हरी मिर्च सीधा और पतला काट ले
- 1 अंडे
- 1 बड़ा चम्मच कॉर्न फ्लौर
- नमक स्वाद अनुसार
- तेल प्रयोग अनुसार, तलने के लिए
Steps
- क्रिस्पी चिकन पकोड़ा रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले चिकन को अच्छी तरह से धो कर साफ़ कर ले.
- अब एक बाउल में चिकन, अदरक लहसुन का पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, काली मिर्च पाउडर, नमक डाले और सबको अच्छी तरह से मिला ले.
- अब इसमें बेसन, कॉर्न फ्लौर डाले और फिर से मिला ले. अंडा तोड़कर डाले और फिर से मिला ले. 15 मिनट के लिए फ्रिज में रख ले.
- अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें। तेल के गरम होने के बाद धीरे धीरे चिकन के पीस इसमें डाले और चारो तरफ से कुरकुरा और सुनहरा होने तक तल ले. निकाल ले.
- अब उसी तेल में हरी मिर्च और कढ़ी पत्ता डाले और तल ले. इन्हे निकाले और चिकन में डाल ले और मिला ले. परोसे।
- क्रिस्पी चिकन पकोड़ा रेसिपी को धनिया पुदीना चटनी और गरम गरम चाय के साथ शाम के वक़्त परोसे।