नारियल की चटनी | coconut chutney in hindi | डोसा और इडली के लिए चटनी

Browse more:

Ingredients

  • 1 कप नारियल (ताजा / डेसिकेटेड)
  • 3 हरी मिर्च
  • छोटी गेंद के आकार की इमली
  • ½ टी स्पून नमक
  • ¼-½ कप पानी
  • 2 टी स्पून तेल
  • 1 टी स्पून सरसों के बीज
  • ½ टी स्पून उरद दाल
  • 2 सूखे कश्मीरी लाल मिर्च
  • कुछ करी पत्तियां

Steps

  1. सबसे पहले, एक ब्लेंडर में 1 कप नारियल, 3 हरी मिर्च, छोटी गेंद के आकार की इमली और ½ टीस्पून नमक लें।
  2. नारियल की विविधता के आधार पर आवश्यकतानुसार ¼-½ कप पानी डालें।
  3. यदि आवश्यक हो तो अधिक पानी डाल के स्मूथ पेस्ट के लिए ब्लेंड करें।
  4. अब 2 टीस्पून तेल को गर्म करके तड़का तैयार करें।
  5. 1 टीस्पून सरसों के बीज, ½ टीस्पून उरद दाल, 2 सूखे लाल मिर्च और कुछ करी पत्तियां डालें।
  6. अंत में, नारियल की चटनी पर तड़का डालें और इडली, डोसा या चावल के साथ परोसें।