Skip to content
चाउ चाउ थोरन रेसिपी – Chow Chow Thoran Recipe
Ingredients
- 3 चाउ चाउ
- 1/2 कप नारियल कस ले
- 2 हरी मिर्च
- जीरा
- 1/2 छोटा चम्मच राइ
- 1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
- नमक स्वाद अनुसार
Steps
- चाउ चाउ थोरन रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले चाउ चाउ का छिलका निकाल के काट ले. इसे एक प्रेशर कुकर में 2 बड़े चम्मच पानी के साथ डाले और 2 सिटी आने तक पका ले. प्रेशर अपने आप निकलने दे.
- अब एक ब्लेंडर में नारियल, कढ़ी पत्ता, हरी मिर्च, जीरा डाले और पीस ले. इस मिश्रण और नमक को चाउ चाउ में डाले और मिला ले. अलग से रख दे.
- अब तड़के के लिए एक तड़का पैन में तेल गरम करें। इसमें राइ डाले और तड़कने दे.
- अब इसमें कढ़ी पत्ता और हल्दी पाउडर डाले। 15 सेकण्ड्स के लिए मिलाए और इसे थोरन में डाले और मिला ले.
- चाउ चाउ थोरन रेसिपी को मिक्स्ड वेजिटेबल सांबर, चावल और पापड़ के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।