चाउ चाउ करी रेसिपी – Chow Chow Curry Recipe

Browse more:

Ingredients

  • 2 चाउ चाउ छीलकर काट ले
  • 1/2 छोटा चम्मच राइ
  • 1/2 छोटा चम्मच सफ़ेद उरद दाल
  • 1/4 छोटा चम्मच हींग
  • 1/4 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  • तेल प्रयोग अनुसार
  • नमक स्वाद अनुसार

Steps

  1. चाउ चाउ करी रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले चाउ चाउ छील कर अच्छी तरह से काट ले.
  2. अब चाउ चाउ को एक प्रेशर कुकर में नमक, 3 बड़े चम्मच पानी के साथ डाले और कुकर बंद कर ले. 3 सिटी आने तक पका ले.
  3. 3 सिटी आने के बाद कुकर बंद करें, और उसे ठन्डे पानी के निचे रखें ताकि प्रेशर निकल जाए. कुकर खोले और चाउ चाउ को अलग से रख दे.
  4. अब तड़के के लिए, एक तड़का पैन में तेल गरम करें। इसमें राइ, उरद दाल डाले और दाल के सुनहरा होने तक पका ले.
  5. अब इसमें कढ़ी पत्ता, हल्दी पाउडर, हींग, नमक, चाउ चाउ डाले और 1 मिनट के लिए पका ले. गैस बंद करें और परोसे।
  6. चाउ चाउ करी रेसिपी को कीरई सांबर, चावल और पापड़ के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।