Skip to content
छोटो आलूर दम रेसिपी – Choto Aloor Dum (Recipe In Hindi)
Ingredients
- 1/2 किलो छोटे आलू उबालकर छिल ले
- 1/4 छोटा चमच्च हल्दी पाउडर
- 1/4 छोटा चमच्च शक्कर
- नमक स्वाद अनुसार
- 2 प्याज काट ले
- 2 टमाटर काट ले
- 2 हरी मिर्च काट ले
- 1/2 इंच अदरक
- 2 बड़े चमच्च सरसों का तेल
- 1/2 छोटा चमच्च जीरा
- हरा धनिया काट ले (प्रयोग अनुसार)
Steps
- छोटो आलूर दम बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई में सरसों का तेल गरम कर ले. इसमें जीरा डाले और 10 सेकण्ड्स तक पकने दे.
- एक ब्लेंडर में प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, अदरक डाले और इसका पेस्ट बना ले. इस मिश्रण को कढ़ाई में नमक, शक्कर के साथ डाले और मिला ले.
- 1 मिनट बाद इसमें लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर डाले और मिला ले. 3 से 4 मिनट तक पकने दे.
- अब इसमें आलू, गरम मसाला डाले और मिला ले. 7 से 10 मनुते तक पकने दे. गैस बंद करें और हरे धनिये से गार्निश करें।
- छोटो आलूर दम को चोलार दाल और लुच्छी के साथ दिन के खाने के लिए परोसे.