चायनीज वेजिटेबल फ्राइड रेसिपी रेसिपी – Chinese Vegetable Fried Rice Recipe

Browse more:

Ingredients

  • 2 कप चावल
  • 1/2 कप हरा बीन्स बारीक काट ले
  • 1/2 कप शिमला मिर्च (हरी) बारीक काट ले
  • 1/2 कप गाजर बारीक काट ले
  • 1 सेलरी बारीक काट ले
  • 1 कप हरे प्याज काट ले
  • 1 इंच अदरक कस ले
  • 4 हरे प्याज के पत्ते बारीक काट ले
  • 1 छोटा चम्मच सोया सॉस
  • 1 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
  • तेल प्रयोग अनुसार
  • नमक स्वाद अनुसार

Steps

  1. चायनीज वेजिटेबल फ्राइड रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले चावल को अच्छी तरह से धो कर 30 मिनट के लिए सूखा ले. अब चावल को एक सॉसपैन में 4 कप पानी और 1 बड़ा चम्मच तेल के साथ डाले और 15 मिनट तक पकने दे. आपको चावल को 90 प्रतिशत पकाना है.
  2. पक जाने के बाद ठंडा होने के लिए अलग से रख ले.
  3. अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें। इसमें बीन्स, गाजर, शिमला मिर्च, सेलरी, अदरक, हरे प्याज, हरे प्याज के पत्ते डाले और तेज़ आंच पर 3 से 4 मिनट के लिए पका ले.
  4. अब इसमें चावल, सोया सॉस, काली मिर्च पाउडर, नमक डाले और 2 मिनट के लिए पका ले. गैस बंद करें, बाउल में निकाले और परोसे।
  5. चायनीज वेजिटेबल फ्राइड रेसिपी को वेजिटेबल मंचूरियन के साथ रात के खाने के लिए परोसे।