Skip to content
चिकन टिक्की रेसिपी – Chicken Tikki Recipe
Ingredients
- 400 ग्राम चिकन कस ले/मीन्स कर ले
- 1 प्याज बारीक काट ले
- 4 टहनी हरा धनिया बारीक काट ले
- 2 बड़े चम्मच चावल का आटा
- नमक स्वाद अनुसार
- 1 अंडे फेट ले
- 1 कप ब्रेड क्रम्ब्स
- 2 बड़े चम्मच तेल तलने के लिए
- 1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
Steps
- चिकन टिक्की रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में अंडा डाले, फेट ले और अलग से रख दे.
- अब एक बाउल में चिकन ले. इसमें गरम मसाला पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर डाले और अच्छी तरह से मिला ले.
- अब इसमें अदरक लहसुन का पेस्ट, प्याज, हरा धनिया, चावल का आटा, 1/4 कप ब्रेड क्रम्ब्स, नमक डाले और अच्छी तरह से मिला ले.
- अब इस मिश्रण के लेमन साइज बॉल बना ले. इन बॉल को अंडे के मिश्रण में डाले और फिर ब्रेड क्रुम्ब्स से कोट कर ले.
- अब इसे कटलेट के शेप के लिए दोनों हाथो के बिच में दबा के फ्लैट कर ले. ऐसे करके साड़ी टिक्की बना ले.
- अब एक तवे पर तेल गरम करें। इसमें टिक्की डाले और दोनों तरफ से कुरकुरा होने तक पका ले. इसमें कम से कम 7 से 8 मिनट लगेंगे। कुरकुरा होने के बाद, तवे से हटाए और परोसे।
- चिकन टिक्की रेसिपी को धनिया पुदीना चटनीऔर मसाला चाय के साथ शाम के नाश्ते के लिए परोसे।