केगरी पिरात्तल रेसिपी – Chettinad Style Mixed Vegetable Recipe

Browse more:

Ingredients

  • 1/2 कप गोभी छोटा छोटा काट ले
  • 1/4 कप बीन्स 1 इंच के टुकड़े में काट ले
  • 1/4 कप गाजर 1 इंच के टुकड़े में काट ले
  • 2 आलू काट ले
  • 1 प्याज स्लाइस कर ले
  • 2 छोटे चमच्च तेल
  • 1 छोटा चमच्च राइ
  • 1/2 कप नारियल कस ले
  • 1 छोटा चमच्च जीरा

Steps

  1. केगरी पिरात्तल रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई में तेल गरम कर ले. इसमें राइ, कढ़ी पत्ता डाले और तड़कने दे.
  2. अब इसमें गोभी, बीन्स, गाजर, आलू, प्याज डाले और अच्छी तरह से मिला ले. थोड़ा पानी छिड़के, कढ़ाई को ढके और 5 मिनट के लिए पका ले.
  3. सब्ज़िओ के अच्छी तरह से पकने तक पका ले.
  4. अब एक मिक्सर ग्राइंडर में नारियल, सुखी लाल मिर्च, जीरा, सौंफ डाले और अच्छी तरह से पीस ले.
  5. इस मिश्रण को सब्ज़िओ में डाले, नमक डाले और अच्छी तरह से मिला ले. 2 मिनट बाद गैस बंद करें और परोसे.
  6. केगरी पिरात्तल को कीरई सांबर और चावल के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।