Skip to content
चेटिनाड पट्टानी कुरमा रेसिपी – Chettinad Peas Curry (Recipe In Hindi)
Ingredients
- 4 बड़ा चमच्च नारियल कस ले
- 5 काजू
- 2 छोटा चमच्च चना दाल
- 2 छोटा चमच्च खुस खुस
- 5 लॉन्ग लहसुन
- 1 इंच अदरक
- 1 दाल चीनी
- 3 लॉन्ग
- 1 इलाईची
- 4 हरी मिर्च स्वाद अनुसार
- 1 कप हरा मटर उबाल ले
- 1 प्याज बारीक काट ले
- 1 टमाटर बारीक काट ले
- 2 छोटा चमच्च तेल
- 1 दाल चीनी
- 2 लॉन्ग
- 1 इलाईची
- 2 छोटा चमच्च निम्बू का रस
- नमक स्वाद अनुसार
Steps
- चेटिनाड पट्टानी कुरमा बनाने के लिए सबसे पहले हरी मटर को प्रेशर कुकर में पानी के साथ पका ले. पकने के बाद पानी निकलकर, मटर को अलग से रख दे.
- अब एक कढ़ाई ले और पेस्ट बनाने वाली सारी सामग्री डाले (नारियल को नहीं डाले)। 1 मिनट के लिए सेक ले. 1 मिनट के बाद नारियल डाले और 30 सेकण्ड्स के लिए और पकाए।
- इस को ठंडा होने दे. ठंडा होने के बाद इसे मिक्सर में थोड़े पानी के साथ डाले और पीस ले. पीसने के बाद अलग से रख दे.
- अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें। इसमें दाल चीनी, लॉन्ग, इलाईची और सौंफ डाले। 10 सेकण्ड्स तक पकाए।
- 10 सेकण्ड्स के बाद प्याज डाले और उनके नरम होने तक पकाए। नरम होने के बाद इसमें टमाटर डाले और उनके नरम होने तक पकाए।
- नरम होने के बाद इसमें पिसा हुआ मसाला और थोड़ा पानी डाले। नमक डाले और उबला आने तक पकाए।
- ग्रेवी के गाढ़ा होने के बाद इसमें मटर डाले और धीमी आंच पर 8 से 10 मिनट के लिए पकाए। 10 मिनट बाद गैस बंद करें और निम्बू का रस डाले। मिलाए और गरमा गरम परोसे।
- चेटिनाड पट्टानी कुरमा को लच्छा पराठा और बूंदी रायता के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।