Skip to content
चमन कालिया रेसिपी – Chaman Qaliya (Recipe In Hindi)
Ingredients
- 500 ग्राम पनीर काट ले
- राइ प्रयोग अनुसार
- केसर चुटकी भर
- 1 तेज पत्ता
- 1 दाल चीनी
- 4 लॉन्ग
- 1 cup दूध फुल फैट
- 2 tablespoons हल्दी पाउडर
- 3 tablespoons सौंफ पाउडर
- नमक स्वाद अनुसार
- 1 teaspoon इलाईची पाउडर
- हरा धनिया थोड़ा, गार्निश के लिए
Steps
- चमन कालिया बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई में तेल गरम कर ले. इसमें तेज पत्ता, दालचीनी और लॉन्ग डाल ले. 30 सेकण्ड्स के लिए पका ले.
- अब इसमें पानी डाले और उबाला आने के बाद इसमें हल्दी पाउडर, दालचीनी पाउडर, नमक, सौंफ पाउडर डाले और मिला ले.
- पानी के आधा होने तक उबलने दे. अब इसमें पनीर डाले और 3 से 4 मिनट के लिए पका ले.
- 4 मिनट के बाद इसमें दूध, केसर डाले और मिला ले. 5 मिनट तक पकने के बाद इसमें इलाईची पाउडर डाले और गैस बंद कर दे. अब इसमें हरा धनिया डाले और परोसे।
- चमन कालिया को बूंदी रायता और फुल्के के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।