Skip to content
गाजर तड़का रायता रेसिपी – Carrot Tadka Raita Recipe
Ingredients
- 2 गाजर कस ले
- 1 बड़ा चम्मच हरा धनिया
- 1 बड़ा चम्मच पुदीना
- 1/2 छोटा चम्मच काला नमक या सेंधा नमक
- 1 हरी मिर्च बारीक काट ले
- 1/2 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
- 1 कप दही
- 1/2 छोटा चम्मच तेल
- 1 छोटा चम्मच जीरा
- 2 छोटे चम्मच लहसुन बारीक काट ले
- हींग चुटकी भर
Steps
- गाजर तड़का रायता रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले एक मिक्सिंग बाउल में दही, काला नमक, जीरा पाउडर, काली मिर्च पाउडर, 1/4 कप पानी डाले और अच्छी तरह से मिला ले.
- अब इसमें हरा धनिया, पुदीना, हरी मिर्च, गाजर डाले और मिला ले. 15 मिनट के लिए ठंडा कर ले.
- अब तड़के के लिए एक तड़का पैन में तेल गरम करें। इसमें जीरा, हींग, लहसुन डाले और लहसुन के हल्का भूरा होने तक पका ले.
- यह तड़का रायते में डाले और मिला ले. परोसे. गाजर तड़का रायता रेसिपी को पंचमेल दाल, प्याज वाली भिंडी की सब्ज़ी और फुल्के के साथ दिन के खाने के लिए परोसे.