Skip to content
गाजर की चटनी रेसिपी – Carrot Chutney (Recipe In Hindi)
Ingredients
- 3 गाजर
- 1 बड़ा चमच्च राइ
- 1 छोटा चमच्च गुड
- नमक स्वाद अनुसार
- 1 बड़ा चमच्च तेल
- 1 छोटा चमच्च राइ
Steps
- गाजर की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले सुखी लाल मिर्च और राइ को प्रयोग अनुसार पानी में 1 घंटे के लिए भिगो दे.
- गाजर को बारीक काट ले. अब भिगोई हुई मिर्च और राइ को एक मिक्सर ग्राइंडर में डाले और पीस ले. इसमें 3/4 गाजर डाले और पीस ले. पेस्ट न बनाए, थोड़ा खुरदुरा रखे. एक बाउल में निकाल ले.
- अब तड़के के लिए एक छोटी कढ़ाई में तेल गरम करें। इसमें राइ डाले और 10 सेकण्ड्स तक पकने दे.
- अब इसमें कढ़ी पत्ता डाले और 10 सेकण्ड्स के बाद इसमें पिसा हुआ मिश्रण और बची हुई गाजर डाले।
- 1/4 कप पानी, नमक और गुड़ डाले। 5 से 7 मिनट तक पकने दे. गैस बंद करें और ठंडा होने दे. परोसे या फिर एयर टाइट कंटेनर में स्टोर करें।
- इस गाजर की चटनी को कांचीपुरम इडली, मसाला डोसा या किसी भी अन्य डोसे के साथ नाश्ते में परोसे।