Skip to content
पत्ता गोभी पल्या रेसिपी – Cabbage Palya (Recipe In Hindi)
Ingredients
- 2 कप पत्ता गोभी बारीक काट ले
- 1 टमाटर बारीक काट ले
- 3/4 कप प्याज बारीक काट ले
- 3 बड़े चमच्च लहसुन कसा हुआ
- 2 हरी मिर्च बारीक काट ले
- 2 बड़े चमच्च हरा धनिया काट ले
- 1/4 कप नारियल कस ले
- 1 छोटा चमच्च राइ
- हींग चुटकी भर
- 2 बड़े चमच्च सरसों का तेल
- नमक प्रयोग अनुसार
Steps
- पत्ता गोभी पल्या बनाने के लिए सबसे पहले पत्ता गोभी को काट ले. एक सॉसपैन में पानी उबले और उसमे पत्ता गोभी डाल दे. इसे 5 से 7 मिनट के लिए पकने दे.
- उसके बाद, पानी को निकल दे और गोभी को अलग से रख दे.
- अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें। इसमें राय डाले और उसे 10 सेकण्ड्स तक पकने दे. 10 सेकण्ड्स बाद इसमें हींग, कढ़ी पत्ता, हरी मिर्च और लहसुन डाले। लहसुन के सुनहरे होने तक पकाए।
- उसके बाद इसमें प्याज और नमक डाले और प्याज के नरम होने तक पकाए। नरम होने के बाद इसमें पत्ता गोभी डाले।
- 1 मनुते बाद इसमें टमाटर, नारियल और धनिया डाले। अच्छी तरह से मिला ले और गोभी और टमाटर के पकने तक पकाए।
- पकने के बाद, गैस बंद करें और गरमा गरम परोसे। पत्ता गोभी पल्या को दिन के खाने के लिए मिक्स्ड वेजिटेबल सांबर और चावल के साथ परोसे।