Skip to content
पत्ता गोभी और छाछ की सब्ज़ी रेसिपी – Cabbage & Buttermilk Curry (Recipe In Hindi)
Ingredients
- 1 पत्ता गोभी पतला काट ले
- 4 हरी मिर्च काट ले
- 1 छोटा चमच्च राइ
- हींग चुटकी भर
- 1/2 छोटा चमच्च हल्दी पाउडर
- नमक स्वाद अनुसार
- तेल तड़के के लिए
- 1 कप दही
- नमक स्वाद अनुसार
Steps
- पत्ता गोभी और छाछ की सब्ज़ी बनाने के लिए सबसे पहले साड़ी सामग्री तैयार कर ले. अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें और उसमे राइ डाले। राइ के तड़कने के बाद इसमें हींग, नमक और हल्दी पाउडर डाले।
- 1 मिनट के बाद इसमें पत्ता गोभी डाले और 2 मिनट तक पकाए।
- अब छाछ में लिखी हुई सामग्री को अच्छी तरह फेट ले. मिलाने के बाद इससे कढ़ाई में डाल दे.
- अच्छी तरह से मिलाए और उबाला आने दे. उबलने के बाद गैस बंद करें और गरमा गरम परोसे।
- पत्ता गोभी और छाछ की सब्ज़ी को आलू गोभी की सब्ज़ी, बूंदी रायता और रोटी के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।